जीवन सारांश


विद्यार्थी जीवन :

नवोदय विद्यालय से शिक्षित, एनसीसी "C" सर्टिफिकेट, राइफल शूटिंग मे राष्ट्रीय स्तर पर दवितीय स्थान हासिल, राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल खिलाडी, स्वयं सेवक संघ (प्रथम वर्ष शिक्षित) अभाविप का सक्रिय कार्यकर्ता, विश्वविद्यालय मे अभाविप के पैनल पर महासचिव का चुनाव लड़ा। "छात्र उदघोष" पत्रिका का प्रथम सम्पादक।

व्यवसायिक जीवन :

वर्ष 2001-06 तक उच्च न्यायालय शिमला मे वकालत, विधिक परामश और सेंटर फॉर सस्टेनेबल (एनजीओ) का कार्यकारी निदेशक जिसमे सौर ऊर्जा, ग्रामीण विकास व पर्यटन पर विभिन्‍न प्रोजेक्टों का कार्यान्वयन किया।

राजनैतिक जीवन :

2006 भाजपा प्रवेश
2007-2010 प्रदेश मीडिया सह प्रभारी
2010-12 प्रदेश सचिव
2012 से 2020 प्रदेश सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी

दीप कमल संदेश का संपादक, 2012 व 2017 प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति का सदस्य, घोषणा पत्र समिति का सदस्य सहित विभिन्‍न विधानसभा क्षेत्र व जिला लाहौल स्पिति का जिला प्रभारी के रूप मे दायित्व।

चुनाव प्रबंधन : प्रदेश के बाहर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थानदिल्‍ली में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी का सफल्लता पूर्वक निर्वहन।

विशेष उपलब्धि :

वर्ष 2007 मे मंडी, सदर विधानसभा क्षेत्र भाजपा का टिकट का आवंटन हुआ। नॉमिनेशन भरने के दो दिन के पश्चात पार्टी हित मेँ नामांकन वापिस लिया। इस बात की प्रशंसा स्वयं श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी ने अपने सार्वजनिक उद्बोधन में की थी।

जीत के समीकरण :

14 वर्षों से सक्रिय राजनीति मेँ होने के कारण भाजपा के लगभग सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से पहचान। मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों मे विस्तारक से लेकर प्रभारी तक किसी न किसी रूप मे जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। ईमानदार, कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ता की छवि। ब्राहमण समुदाय के होने का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। मंडी व जोगिंदरनगर में दो विधानसभा क्षेत्रों से संबंध होने के लाभ मिलेगा। युवा होने के साथ-साथ विभिन्‍न सामाजिक गतिविधियों मैं सक्रिय रहने का लाभ भी संगठन को मिलेगा।